साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसबंर 2021 दिन शनिवार को लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष माह की अमावस्या तिथि पर यह ग्रहण लगेगा।
इसी दिन शनि अमावस्या का त्योहार भी मनाया जाएगा। यह 15 दिनों के अंतराल पर दूसरा ग्रहण होगा। बता दें इससे पहले 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगा था। साल 2021 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 04 दिसंबर को अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका में देखा जा सकेगा।
भारतीय समय के अनुसार 04 दिसंबर 2021 को सूर्य ग्रहण सुबह लगभग 11 बजे शुरू हो जाएगा। दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर ग्रहण खत्म हो जाएगा।
अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम बना चूकी ज्योतिषी डॉ नेहा शिवगोत्रा जी ने बताया कि भारत में इस सूर्य ग्रहण को देखा नहीं जा सकेगा इस कारण से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
Dr. Neha shivgotra
Astrologer & Numerologist Www.astroneha.com Mail:[email protected]
|